फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun bar association election

दून बार एसोसिएशन चुनावः 2468 मतदाता आज करेंगे फैसला 

Tue, 28 Feb 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Feb 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
dehradun bar association election
Bar Association - फोटो : अमर उजाला

दून बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को 2468 मतदाता अध्यक्ष और सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 36 दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। देर शाम तक मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश की बड़ी बार एसोसिएशनों में से एक दून बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी अनुपमा गौतम, मुकेश महेंद्रा, राजीव शर्मा, शिव चरण सिंह रावत और सुरेंद्र पुंडीर मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक सात दावेदार आलोक घिल्डियाल, काली प्रसाद भट्ट, मनजीत सिंह, मनोज कुमार सुंद्रीयाल, मोहम्मद आसीफ खान, शंभू प्रसाद ममगाई व वीरेंद्र सहगल ताल ठोके रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि सचिव पद पर अजय बिष्ट, अनिल कुमार शर्मा, अनिल पंडित, प्रकाश टी पाल व रघुवीर सिंह कठैत चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा संयुक्त सचिव, पुस्तकालयाध्यक्ष, ऑडिटर सहित विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। चुनाव अधिकारी चित्ररंजन त्रिवेदी के मुताबिक मतदान के बाद देर रात चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दावेदारों ने झोंकी ताकत 
मतदान से ठीक एक दिन पहले माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी। दावेदारों और उनके समर्थकों ने चैंबरों में जाकर वकील से संपर्क किया। दावेदारों ने दावा किया कि यदि वह चुनाव जीते तो बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाएंगे। वही नए अधिवक्ताओं को चैंबर दिलाएंगे। 

305 वकीलों के मतदान पर रोक से गड़बड़ाएंगे समीकरण 
दून बार एसोसिएशन चुनाव में 305 से अधिक वकील अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। वेरिफिकेशन न होने से बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड की ओर से इनके मताधिकार पर रोक लगाई गई है। जिससे चुनाव में कुछ दावेदारों का समीकरण गड़बड़ा सकता है। 

प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में वकीलों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। स्टेट बार कौंसिल के सत्यापन के बगैर वकील मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकते। जबकि वह वकील भी मतदान नहीं कर सकते जिन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जाम पास नहीं किया है। बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड की ओर से इसके लिए वकीलों से वेरिफिकेशन कराए जाने को कहा गया था, लेकिन कई अधिवक्ताओं के बार कौंसिल में फार्म जमा नहीं हुए।

यही वजह रही कि दून बार एसोसिएशन की ओर से बार कौंसिल को भेजी गई 2772 वकीलों की सूची में से 2468 वकीलों की सूची फाइनल हुई है। बता दें कि दून बार एसोसिएशन के चुनाव में उन वकीलों के वोट दावेदारों के हार जीत के समीकरण बिगाड़ते रहे हैं जो असल में वकालत के पेशे में नहीं हैं, लेकिन इस बार इन वकीलों के वेरिफिकेशन फार्म जमा न होने से यह मतदान नहीं कर सकेंगे। 


युवा वकीलों के हाथ होगा फैसला 
चुनाव में 2468 वकीलों में से 50 फीसदी से अधिक वकील युवा हैं जो चुनाव में अध्यक्ष और सचिव सहित विभिन्न पदों पर दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। युवा मतों को देखते हुए हर कोई दावेदार भी इन्हें अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed