Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun attack on youth in Clement Town assailants in a car beat him with a baseball bat and an iron rod

Dehradun: क्लेमेंटटाउन में युवक पर जानलेवा हमला; कार सवार बदमाशों ने बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड से पीटा

Tue, 12 May 2026 11:15 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 12 May 2026 11:15 PM IST
सार

पीड़ित दानिश अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था। जब वह लेन नंबर 8 पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचे तभी पीछे से आए कार सवारों ने उन्हें रोक लिया। दोनों कारों में सवार युवकों ने डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया।

विज्ञापन
Dehradun attack on youth in Clement Town  assailants in a car beat him with a baseball bat and an iron rod
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कलेमेंटाउन में सोमवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार कई युवकों ने रास्ता रोककर युवक और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


घटना 11 मई की रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित दानिश अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था। जब वह लेन नंबर 8 पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचे तभी पीछे से आए कार सवारों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में दानिश के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों कारों में सवार युवकों ने डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया। हमलावरों ने उसके सिर, गर्दन, आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। बीच-बचाव करने आए दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: ढोल-नगाड़ों के साथ आदतन अपराधी को पुलिस ने किया जिला बदर; देहरादून में दिखा तो होगी सख्त कार्रवाई

Trending Videos

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने तहरीर में निखिल सूद, भारत चौधरी, आकाश मलिक सहित अन्य अज्ञात युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

तीनो आरोपी कलेमेन्टटाउन क्षेत्र के ही एक निजी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। कलेमेंटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed