फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun AQI reaches nearly 300 air quality Doon is similar to Delhi pollution is even higher during Diwali

Uttarakhand: खतरनाक... दून का एक्यूआई पहुंचा 300 के करीब, दिल्ली जैसी हवा, दीपावली से भी ज्यादा प्रदूषण

Thu, 18 Dec 2025 09:50 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 Dec 2025 09:50 AM IST
सार

राजधानी देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक सालभर में सबसे खराब श्रेणी में पहुंचा हैं।
दून में दिल्ली जैसी हवा हो गई है। 

विज्ञापन
Dehradun AQI reaches nearly 300 air quality Doon is similar to Delhi pollution is even higher during Diwali
धुंध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देशभर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण का असर देहरादून में भी साफ दिख रहा है। राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को इस साल अब तक सबसे खराब वायु गुणवत्ता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देहरादून का एक्यूआई 294 है। दीपावली के बाद देहरादून में 20 अक्तूबर को अधिकतम 254 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते एक्यूआई से हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली-नोएडा समेत कई शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की जान पर खतरा बन रहा है। देहरादून अपनी स्वच्छ आबोहवा के लिए मशहूर है, लेकिन दिसंबर में कुछ दिनों को छोड़ दें तो लगातार यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिन ढलने के बाद शहर में स्मॉग छाया हुआ है। दून की हवा की गुणवत्ता भी दिल्ली जैसी ही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक में सोमवार का एक्यूआई 299 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का स्तर 119.83 और पीएम 10 का स्तर 134.11 दर्ज किया गया। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून का एक्यूआई 294 दर्ज किया गया। सीपीसीबी ने भी प्रदूषण का मुख्य कारण पीएम 2.5 और पीएम 10 का बढ़ा हुआ स्तर ही माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द राहत के आसार नहीं, सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता

वायु गुणवत्ता में अगले कुछ दिन भी खास सुधार देखने को नहीं मिलेगा। विशेषज्ञों की मानें तो बारिश होने या तेज हवाएं चलने से एक्यूआई नीचे आ सकता है, लेकिन अगले एक-दो दिनों तक इसकी ज्यादा संभावना नहीं है। बारिश की बूंदें हवा से धूल, पराग और प्रदूषक कणों को नीचे गिरा देती हैं। इसी तरह तेज हवाएं इन प्रदूषकों को फैला देती हैं। इससे हवा साफ होती है। यह एक प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया है, जिसे वेट डिपोजीशन या रेन वाशआउट कहते हैं। इससे कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। फिलहाल सांस के मरीजों की चिंता बढ़ी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक एक्यूआइ 200 के पार होते ही सांस के रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

\दीपावली के दौरान शहर का अधिकतम एक्यूआई

18 अक्तूबर - 171

19 अक्तूबर - 162

20 अक्तूबर - 254

21 अक्तूबर - 174

22 अक्तूबर - 149

स्रोत - उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
 



दिसंबर में देहरादून का एक्यूआई

01 दिसंबर - 131

04 दिसंबर - 173

05 दिसंबर - 138

06 दिसंबर - 201

07 दिसंबर - 161

10 दिसंबर - 151

11 दिसंबर - 199

15 दिसंबर - 189

16 दिसंबर - 299

17 दिसंबर - 294 सीपीसीबी

स्रोत - उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

 

ऋषिकेश का एक्यूआई भी 100 पार

बढ़ रहे प्रदूषणसे ऋषिकेश की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। ऋषिकेश का एक्यूआई मंगलवार को 105 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी में तो नहीं आता लेकिन, सालभर अच्छी हवा, बेहद कम एक्यूआई वाले शहर के लिए चिंता की बात है।

क्या है पीएम 10 और पीएम 2.5
पीएम 10 और पीएम 2.5, हवा में मौजूद ठोस कणों या तरल बूंदों (पार्टिकुलेट मैटर) के प्रकार हैं। इनमें पीएम 10 का व्यास 10 माइक्रोमीटर (सूक्ष्म) या उससे कम होता है। पीएम 2.5 का व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। पीएम 2.5 अपने छोटे आकार के कारण फेफड़ों में गहराई तक जाकर खून में मिल सकता है। इससे यह पीएम 10 से ज्यादा खतरनाक होता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board Exam: 16 जनवरी से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं, शिक्षकों का किया जा रहा चयन

मैदानी जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंहर नगर जिले में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed