{"_id":"5789c0844f1c1b5e1b13dadc","slug":"dehradun-and-rudraprayag-match-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएसएल में देहरादून और रुद्रप्रयाग के बीच मैच ड्रॉ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएसएल में देहरादून और रुद्रप्रयाग के बीच मैच ड्रॉ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड सुपर फुटबाल लीग
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सुपर लीग में शुक्रवार को देहरादून कैपिटल रेंजर और रुद्रप्रयाग मोनाल्स के बीच खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीम के खिलाड़ी गोल के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन दोनों ओर से कोई गोल नहीं हो सका और मैच ड्रॉ हो गया।
विज्ञापन
मैच में देहरादून कैपिटल रेंजर के खिलाड़ियों को गोल करने का कई चांस मिला, लेकिन खिलाड़ी इन मौकों को भुनाने में कामयाब नहीं हो सके। लिहाजा आखिरी मिनट तक संघर्ष के बावजूद किसी का खाता नहीं खुला। अंत में मुख्य रेफरी कमल रक्षित ने मैच ड्रा घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मैच में देहरादून कैपिटल रेंजर को दो और रुद्रप्रयाग को एक पीला कार्ड मिला। पवेलियन ग्राउंड में आज शाम चार बजे से टिहरी लायंस और उत्तरकाशी ग्लेशियर्स के बीच मैच खेला जाएगा। मौके पर यूएसएल के मुख्य कोषाध्यक्ष प्रवीण पुरोहित, टेक्निकल डायरेक्टर वीरेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी विक्रम श्रीवास्तव, नाजिया, आदेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन