{"_id":"5d0515a28ebc3e01e662660a","slug":"dehradun-and-rishikesh-municipal-corporation-elections-on-july-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम में उपचुनाव आठ जुलाई को, 10 को होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम में उपचुनाव आठ जुलाई को, 10 को होगी मतगणना
Sun, 16 Jun 2019 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम में पार्षदों के रिक्त पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि नगर निगम देहरादून व नगर निगम ऋषिकेश में पार्षदों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक प्रत्याशी 18 व 19 जून को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। 20 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 जून को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। 22 जून को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम बजे तक मतदान होगा। मतगणना 10 जुलाई 2019 को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों को प्राप्त करने, नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी, चुनाव चिन्होें के आवंटन की प्रक्रिया संबंधित निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय के नगर निगमों जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थल पर की जाएगी। रिक्त पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री, उनकी जांच, नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य संबंधित नगर निगमों में किया जाएगा। नगर निगम दून के आमवाला तरला वार्ड के लिए निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी व धीमानी पाठक को नियुक्त किया गया है। जबकि नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या तीन दुर्गा मंदिर के लिए निर्वाचन अधिकारी अधिकारी राम गोपाल यादव को नियुक्त किया गया है जबकि सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी विजय पाल व राजेश चंद्र खैलखुरा को साैंपी गई है।
विज्ञापन