Dehradun: अमर उजाला ग्रीनाथॉन; पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर दौड़ा दून, युवाओं से लेकर बुजुर्ग भी हुए शामिल
दौड़ को प्रातः करीब 6:15 बजे एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी की।
विस्तार
शहर में रविवार सुबह पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीनाथॉन 4.0 का आयोजन किया गया। अमर उजाला की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
पुलिस लाइन रेसकोर्स से शुरू हुई इस दौड़ को प्रातः करीब 6:15 बजे एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह की मनभावन फिजा में धावकों का जोश देखने लायक था। युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी की।
दौड़ समाप्त होने के बाद मंत्री धन सिंह रावत ने विजेताओं को सम्मानित किया और मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 12 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इनमें महिला वर्ग की तीन प्रतिभागियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में कुमाऊं का लहराया परचम, तस्वीरों में देखें उत्साह
महिला वर्ग में अंजली प्रथम, अनीसा द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों की 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग में अमरदीप ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नितेश और नितिन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 32 से 55 वर्ष वर्ग में बलवीत प्रथम, सफल सिंह द्वितीय और लक्ष्मण सिंह तृतीय रहे। वहीं, 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में लक्ष्मण लामा ने पहला, मुकेश जायरा ने दूसरा और जितेंद्र गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के हेड शिशिर दीक्षित भी मौजूद रहे।