फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Airport Bomb threat received again in flight coming to Dehradun security agencies Alert

Dehradun Airport: पुणे से देहरादून आ रही फ्लाइट में फिर मिली बम होने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Tue, 22 Oct 2024 08:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Oct 2024 08:16 PM IST
सार

Dehradun Airport: यह फ्लाइट शाम सवा पांच बजे 183 हवाई पैसेंजरों को लेकर एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट के एयरपोर्ट पहुंचते ही सुरक्षा एजेंजियों ने हवाई यात्रियों को नीचे उतारकर विमान को चारों तरफ से घेर लिया।

विज्ञापन
Dehradun Airport Bomb threat received again in flight coming to Dehradun security agencies Alert
फ्लाइट में बम होने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे से देहरादून एयरपोर्ट आ रही फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने से खलबली मच गई। रनवे पर उतरते ही विमान को सुरक्षा एजेंसियों ने घेर लिया। तलाशी में फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला। फ्लाइट को कुछ देर बाद वापस रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट पर इंडिगो को एक्स पर पुणे से देहरादून आ रही उसकी एयरबस 320 (6ई403) में बम होने की सूचना दी गई। यह फ्लाइट शाम सवा पांच बजे 183 यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को नीचे उतारकर विमान को चारों तरफ से घेर लिया। सुरक्षा कारणों से विमान को टर्मिनल से कुछ दूरी पर ले जाया गया।
विज्ञापन


सीआईएसएफ, डॉग स्क्वायड और दूसरी एजेंसियों ने फ्लाइट और यात्रियों के सामान आदि की जांच की। विमान में बम की सूचना झूठी पाई गई। इस पर फ्लाइट को शाम साढ़े छह बजे 143 यात्रियों के साथ हैदराबाद रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्टीमेटम के बाद एक्शन: सीएम ने तलब किया गड्ढामुक्त सड़कों का ब्योरा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

एक हफ्ते के अंदर मिली दूसरी धमकी
देहरादून एयरपोर्ट पर बीते 15 अक्तूबर को सीआईएसएफ को एक्स पर अमृतसर से देहरादून आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। जिस कारण फ्लाइट को एयरपोर्ट टर्मिनल से करीब तीन किलोमीटर दूर रनवे के दूसरे छोर पर ले जाकर जांच की गई थी। फ्लाइट में बम की सूचना झूठी पाई गई थी। लेकिन बम होने की सूचना के कारण देहरादून आने वाली कई उड़ानों को दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया गया था। इस बार विमान में बम होने की सूचना पर किसी भी फ्लाइट को डायवर्ट या रद्द नहीं किया गया। सभी फ्लाइटें अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचीं।

13 फ्लाइटों को दी गई थी धमकी
शाम करीब चार बजे इंडिगो को एक्स से उसकी 13 उड़ानों में बम होने की सूचना दी गई थी। जिसमें एक पुणे से देहरादून आने वाली फ्लाइट भी थी।

नॉन स्पेसिफिक थ्रेट के कारण इस फ्लाइट को जांच के बाद वापस रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट इससे प्रभावित नहीं हुई है।
- प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed