फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Air Quality Index AQI Oxygen level is decreasing due to pollution risk of flu increases

Dehradun AQI: हर तरफ धुंध-धुआं...और खराब हुई हवा...सप्ताह में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

Thu, 14 Nov 2024 01:27 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Nov 2024 01:27 PM IST
सार

प्रदूषण से ऑक्सीजन स्तर कम हो रहा है। सांसें फूल रहीं हैं। ऐसे में फ्लू का खतरा भी बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
Dehradun Air Quality Index AQI Oxygen level is decreasing due to pollution risk of flu increases
हरिद्वार में छाई धुंध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी में प्रदूषण का असर सेहत पर पड़ने लगा है। प्रदूषण से ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगा है, इससे लोगों की सांसें फूल रही हैं। साथ ही फ्लू का खतरा बढ़ गया है। दून अस्पताल की मेडिसन, बाल रोग और श्वसन चिकित्सा विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और अधिक उम्र के लोगों को हो रही है।

विज्ञापन

दीपावली के बाद से शहर में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने के साथ ही जुकाम, बुखार और सूखी खांसी जैसी समस्याएं हों रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक दूषित वातावरण की चपेट में आने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों और अधिक उम्र के लोगों को हो रही है।

विज्ञापन


दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सामान्य दिनों में दून अस्पताल की मेडिसन, बाल रोग और श्वसन चिकित्सा विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 500 से 600 मरीज आते थे। वहीं, इन दिनों मरीजों की संख्या में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Dehradun Air Quality Index AQI Oxygen level is decreasing due to pollution risk of flu increases
धुंध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मरीज सुबह और शाम के समय बाहर न निकले
फ्लू के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। वहीं, सांस फूलने से लेकर ऑक्सीजन स्तर कम होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के रोगियों को एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मरीजों को शाम और सुबह के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए।

ये भी पढ़ें...Dehradun: माता-पिता बच्चों को थाने लाकर दिखा रहे रफ्तार का हश्र, लग्जरी कार से रेस में छह दोस्तों की मौत

सीएमओ ने अस्पतालों को जारी किए निर्देश
सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बदलते वातावरण से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चिकित्सकों से अस्पताल में आने वाले मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। सीएमओ डॉ. जैन ने बताया कि शहर में बढ़ रहे प्रदूषण से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों की ओर से बचाव के लिए जरूरी सुझाव दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed