फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Action taken against Congress and NSUI over their march to the CM and SSP residences

देहरादून: कांग्रेस और एनएसयूआई के सीएम और एसएसपी आवास कूच पर कार्रवाई, दो मुकदमे दर्ज, 16 नामजद

Fri, 02 Oct 2026 09:56 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 02 Oct 2026 09:56 PM IST
सार

हाथीबड़कला बैरियर पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क रोककर हंगामा किया और पुलिस से अभद्रता की। इस पर अब कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Dehradun: Action taken against Congress and NSUI over their march to the CM and SSP residences
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के दो अलग-अलग कूच को लेकर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार बिना अनुमति प्रदर्शन, सड़क बाधित करने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एसएसपी आवास कूच के मामले में डालनवाला पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, पार्षद आयुष गुप्ता और रॉबिन त्यागी, छात्र नेता सौरभ सेमवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल और तेजस्वी राणा समेत 11 लोगों को नामजद किया है। 15-20 अज्ञात कार्यकर्ताओं का भी उल्लेख है।
विज्ञापन


देहरादून: सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर मिला, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार रात विनीत प्रसाद भट्ट की रिहाई के बाद सीएम आवास कूच के प्रयास में शहर कोतवाली पुलिस ने आयुष गुप्ता उर्फ बंटी, विनीत प्रसाद भट्ट, सिद्धार्थ, मुकेश बसेड़ा और अभिनव कफालिया को नामजद किया है। पुलिस के मुताबिक हाथीबड़कला बैरियर पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क रोककर हंगामा किया और पुलिस से अभद्रता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed