फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident Nearly 80 percent people killed in road accidents in one year were under age of 25

Dehradun Accident: अहम मोड़ पर रफ्तार से अचानक जिंदगी पर लग रहा ब्रेक, हैरान करने वाला हैं ये आंकड़े

Wed, 13 Nov 2024 12:50 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Nov 2024 12:50 PM IST
सार

Dehradun Accident: बीते एक साल में देहरादून जिले में सड़क हादसों में मारे गए लगभग 80 फीसदी 25 वर्ष के कम उम्र के हैं। इस साल 31 अक्तूबर तक 435 हादसों में 158 लोग मारे गए हैं। 282 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Dehradun Accident Nearly 80 percent people killed in road accidents in one year were under age of 25
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिंदगी की उड़ान भरने के लिए अभी तो पंख आए थे...इनसे आसमान नापना था... मगर, सड़क के ही किसी मोड़ पर अचानक जिंदगी पर ब्रेक लग गया। जिस रफ्तार से मिनटों में मीलों नापने की सोची थी उसने बरसों के जीवन की गाड़ी थाम दी।

विज्ञापन

ये कहानी उन सब युवाओं की है जिन्होंने पल भर के रफ्तार के मजे के आगे हंसते खेलते परिवार को आंसुओं की बाढ़ में बहा दिया। जीवन के आनंद को छोड़ काली सड़कों को अपने जवां खून से लाल कर दिया। रफ्तार के इस मजे में हर साल सैकड़ों ऐसे युवाओं की जान जा रही है जिन्हें अब अपने जीवन की ठीक से शुरुआत करनी थी। इन हादसों में मारे गए अधिकतर लोगों की उम्र 25 वर्ष से कम थी।

विज्ञापन

हादसा एक
चार मई 2024 : मसूरी के झड़ीपानी मार्ग पर एक कार 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें उत्तर प्रदेश के एक युवती समेत पांच युवाओं की मौत हो गई। सभी स्थानीय विवि से पढ़ाई कर रहे थे। जबकि, दो घायल हो गए। मृतकों और घायलों की उम्र 25 वर्ष से कम थी। घटना की जब जांच हुई तो प्रथमदृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार निकलकर सामने आया। मोड़ पर चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में समा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा दो

17 मई 2024 : धूलकोट जंगल और बल्लूपुर फ्लाईओवर पर हुए दो अलग-अलग हादसों में चार युवकों की मौत। धूलकोट में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई थी। जबकि, बल्लूपुर फ्लाईओवर पर रेस लगाते दो युवकों की बाइक नीचे सड़क पर गिर गई। इस तरह 25 वर्ष से भी कम इन चार युवकों की मौत एक ही दिन में हुए दो हादसों में हुई।

हादसा तीन

30 मई 2024 : अजबपुर फ्लाईओवर पर स्कूटर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की मौत और एक युवक घायल हुआ। तेज रफ्तार इन वाहनों पर 25-30 वर्ष के बीच की आयु वाले युवा सवार थे।

वर्ष 2023 में हुए हादसे

कुल हादसे-481

मृतक -201

गंभीर घायल-257

साधारण घायल-140

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident: घायल सिद्धेश ने घर पर जमाई थी पार्टी...उठा सवाल..फिर कहां के लिए निकले थे सभी दोस्त

इस साल अब तक हुए हादसे

कुल हादसे-435

मृतक- 158

गंभीर रूप से घायल-282

साधारण घायल-95

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed