फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident six students died injured Siddhesh organised party at home his family gone to wedding

Dehradun Accident: घायल सिद्धेश ने घर पर जमाई थी पार्टी...उठा सवाल..फिर कहां के लिए निकले थे सभी दोस्त

Wed, 13 Nov 2024 11:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Nov 2024 11:56 AM IST
सार

Dehradun Accident: हादसे में घायल हुए सिद्धेश ने अपने घर पर पार्टी जमाई थी। परिवार जयपुर गया था। जयपुर के रास्ते में परिवार को हादसे की खबर मिली।

विज्ञापन
Dehradun Accident six students died injured Siddhesh organised party at home his family gone to wedding
देहरादून ओएनजीसी चौक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून ओएनजीसी चौक हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए सिद्धेश का परिवार जयपुर शादी में शिरकत करने के लिए गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था तो उसने दोस्तों को भी पार्टी के लिए बुला लिया। हालांकि, पार्टी करने के बाद ये सभी दोस्त कहां जा रहे थे इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हादसे की खबर मिलने के बाद सिद्धेश का परिवार भी रास्ते से ही वापस लौट आया। उन्हें यह दुखद खबर हाथरस पहुंचने पर मिली थी। बताया जा रहा है कि सिद्धेश ने जाखन में अपने घर पर ही पार्टी रखी थी। एक कार से परिवार जयपुर गया था। जबकि, दूसरी कार घर पर ही खड़ी हुई थी। लेकिन, अतुल अपनी नई कार से सिद्धेश के घर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सभी ने शायद उसकी कार में ही शहर में घूमने का इरादा किया और घर से निकल गए। बताया यह भी जा रहा है कि कामाक्षी और गुनीत को उन्होंने रास्ते से ही लिया था। वह पहले से उनके साथ थीं या नहीं इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है।

घटना के बाद उठ रहे हैं ये सवाल
जाखन से होते हुए कार बल्लूपुर के रास्ते कौलागढ़ की ओर जा रही थी। जबकि, रास्ते में ही नव्या का घर भी तिलक रोड पर पड़ता है। जिस जगह हादसा हुआ वहां से कुछ दूरी पर ही कुणाल के मामा का घर है। यहीं पर रहकर कुणाल पढ़ाई करता है। ऐसे में कई सवाल इस घटना के बाद उठ रहे हैं कि आखिर ये सभी दोस्त कहां और क्यों जा रहे थे?

ब्रेड पैडल के नीचे एक पानी की बोतल थी फंसी
हादसे के कारण को लेकर कई तरह की बातें निकलकर सामने आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब क्षतिग्रस्त कार को देखा तो पता चला कि ब्रेड पैडल के नीचे एक पानी की बोतल फंसी थी। यह भी एक कारण माना जा रहा है कि ब्रेक नहीं लगे और यह हादसा हो गया। दूसरा कारण यह भी माना जा रहा है कि रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक इस बात का अंदाजा ही नहीं लगा पाया कि कार निकल जाएगी या नहीं। यही कारण हुआ कि कंटेनर का आधे से ज्यादा हिस्सा सड़क पर आ गया लेकिन बाकी पीछे था। इसी से कार जा टकराई।

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident:  पापा आपने खाना खा लिया आप सो जाओ...मैं भी सोने जा रही...फिर सुबह आई कामाक्षी की मौत की खबर

 

पुलिस ने की अपील
ओएनजीसी चौक पर हुए उक्त दर्दनाक हादसे में छह युवाओं की मृत्यु हो गई। युवा, जो हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं, उनका असमय इस प्रकार के हादसों में चले जाना हम सबके लिए बेहद दुखद है, दुख की इस घड़ी में दून पुलिस परिवार मृतकों के परिजनों के साथ है।

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident:  पापा आपने खाना खा लिया आप सो जाओ...मैं भी सोने जा रही...फिर सुबह आई कामाक्षी की मौत की खबर

हादसे की वजह प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग
हादसे की वजह प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग का होना प्रतीत हो रहा है। दून पुलिस सभी युवाओं से अपील है कि कृपया जोश में वाहन को तेज गति से ना चलाएं, आपका जीवन आपके परिजनों के साथ-साथ देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed