देहरादून: केजरीवाल के संक्रमित होने से आप नेताओं में हड़कंप, सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल सहित कई नेता होम आइसोलेशन में
मंगलवार सुबह जैसे ही केजरीवाल ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट की तो आनन-फानन में रैली में मंच पर उपस्थित रही आप की पूरी टीम ने अपने कोविड टेस्ट कराए। सभी होम आइसोलेशन में रहे। वहीं, बीजापुर गेस्ट हाउस के मुख्य मैनेजिंग अधिकारी रविंद्र पांडेय ने भी पूरे स्टाफ का कोविड टेस्ट कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होते ही उत्तराखंड की आप टीम व सरकारी अमले में हड़कंप मच गया। सोमवार को केजरीवाल जहां-जहां गए, वहां से जुड़े सभी लोगों ने कोविड टेस्ट कराए। आप के सभी वरिष्ठ नेता, मंच पर बैठने वाले पदाधिकारी भी होम आइसोलेशन में चले गए हैं। सभी नेताओं ने भी अपने कोविड टेस्ट कराए हैं।
दरअसल, सोमवार को देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे। यहां जलपान करने के बाद वह परेड ग्राउंड की रैली में शामिल हुए। मंच पर उनके साथ आप के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त), आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया से लेकर आप की पूरी स्टेट टीम, विधानसभाओं के प्रभारी भी मौजूद रहे।
केजरीवाल ने मंगलवार सुबह दी जानकारी
मंगलवार सुबह जैसे ही केजरीवाल ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट की तो उत्तराखंड में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रैली में मंच पर उपस्थित रही आप की पूरी टीम ने अपने कोविड टेस्ट कराए। सभी होम आइसोलेशन में रहे। वहीं, बीजापुर गेस्ट हाउस के मुख्य मैनेजिंग अधिकारी रविंद्र पांडेय ने भी पूरे स्टाफ का कोविड टेस्ट कराया।
उन्होंने अमर उजाला को बताया कि एहतियात के तौर पर वीआईपी ड्यूटी में लगे सभी पांचों स्टाफ के साथ ही उन्होंने अन्य सभी का टेस्ट करा दिया है। बुधवार को सभी की रिपोर्ट आ जाएगी। उधर, नगर निगम की टीम बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंची और पूरे गेस्ट हाउस को सैनिटाइज किया।
सिक्योरिटी सहित तमाम नेता, कर्मचारियों को खतरा
अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे। केजरीवाल के विमान ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां सिक्योरिटी समेत अनेक लोग उनके संपर्क में आए होंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अरविंद केजरीवाल देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे। बीजापुर गेस्ट हाउस में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की मीटिंग ली थी, जिसमें आप प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे। इन सभी पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।