फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Aanchal milk expensive by one to two rupees in four districts

Dehradun : चार जिलों में एक से दो रुपये तक महंगा हुआ आंचल दूध, सहकारी समितियां लंबे समय से कर रही थीं मांग

Mon, 10 Jun 2024 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:21 AM IST
सार

सहकारी समितियों की ओर से लंबे समय से बाजार में तरल पैक्ड दूध की कीमत बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
Dehradun: Aanchal milk expensive by one to two rupees in four districts
demo

विस्तार

अमूल के बाद उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन ने चार जिलों में आंचल दूध की कीमत में एक से दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सहकारी समितियों की ओर से लंबे समय से बाजार में तरल पैक्ड दूध की कीमत बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन


फेडरेशन के प्रबंध निदेशक एवं दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा ने आदेश जारी किए। नैनीताल जिले में स्टैंडर्ड मिल्क 1000 एमएल की कीमत 55 रुपये से बढ़ाकर 57 रुपये, जबकि स्टैंडर्ड मिल्क 500 एमएल के दाम 28 रुपये से बढ़ाकर 29 रुपये, गाय का दूध 500 एमएल 27 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये किया गया।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले में स्टैंडर्ड मिल्क 1000 एमएल की कीमत 57 रुपये से 58 रुपये, स्टैंडर्ड मिल्क 500 एमएल की कीमत 29 रुपये की जगह 30 रुपये, टौंड मिल्क 400 एमएल 27 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले में टौंड मिल्क 400 एमएल में एक रुपये की बढ़ोतरी कर 23 रुपये किया गया। हरिद्वार में डबल टौंड मिल्क 500 एमएल की कीमत 24 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये किया गया। फेडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बताया, चार जिलों में आंचल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। अन्य जिलों में दूध के दाम पूर्व की भांति रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed