फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun 464 family will get home in Prime minister housing scheme

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जल्द पूरा होगा अपने घर का सपना

Sat, 24 Nov 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Nov 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
dehradun 464 family will get home in Prime minister housing scheme
- फोटो : डेमो फोटो

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के 464 परिवारों का जल्द अपने घर का सपना पूरा होने जा रहा है। 26 नवंबर को ट्रांसपोर्ट नगर में बने 224 फ्लैटों के लिए एमडीडीए (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) 672 आवेदकों की सूची जारी करेगा।

विज्ञापन


दुर्बल आय वर्ग के 464 परिवारों के लिए ट्रांसपोर्ट (टीपी) नगर और सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में फ्लैट बनाए गए हैं। यह फ्लैट गरीबों को 3.6 लाख रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


एमडीडीए ने नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई करीब 1400 नामों की सूची की जांच कर ली है। इनमें से 1392 लोगों के नाम फाइनल किए गए हैं। सोमवार को पहले चरण के लिए 672 लोगों की सूची जारी की जाएगी। एमडीडीए के मुताबिक इनके के लिए पहले टीपी नगर में बने 224 फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। उसके बाद आमवाला तरला में 240 फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई थी। इससे फ्लैटों का आवंटन रोक दिया गया था। सोमवार को नामों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद लॉटरी के माध्यम से फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। 
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, एमडीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed