फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun 23 km long Airport-Thano-Raipur motorway will be four lane, proposal sent to government

Dehradun: फोरलेन होगा 23 किमी लंबा एयरपोर्ट-थानो-रायपुर मोटर मार्ग, कवायद शुरू, शासन को भेजा प्रस्ताव

Sun, 16 Feb 2025 07:06 PM IST
अलका त्यागी राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश
राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Feb 2025 07:06 PM IST
सार

इस मोटर मार्ग के फोरलेन बनने से एयरपोर्ट से रायपुर तक करीब दो दर्जन से अधिक गांवों को भी फायदा मिलेगा। क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही यहां विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
Dehradun 23 km long Airport-Thano-Raipur motorway will be four lane, proposal sent to government
एयरपोर्ट-थानो-रायपुर मोटर मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरपोर्ट-थानो-रायपुर मोटर मार्ग फोरलेन होगा। इसके लिए अस्थाई खंड लोनिवि ऋषिकेश ने कवायद शुरू कर दी है। प्रथम चरण के तहत सर्वे, भूमि हस्तांतरण व डीपीआर की अनुमति के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

विज्ञापन


देहरादून हाईवे पर वाहनों के दबाव को देखते हुए एयरपोर्ट-थानो-रायपुर मोटर मार्ग को विकल्प के तौर पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। करीब 23 किमी लंबे इस मोटर मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। अभी तक यह मार्ग डबल लेन है।
विज्ञापन


इस मोटर मार्ग के फोरलेन बनने से एयरपोर्ट से रायपुर तक करीब दो दर्जन से अधिक गांवों को भी फायदा मिलेगा। क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही यहां विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण है यह मोटर मार्ग
एयरपोर्ट-थानो-रायपुर मोटर मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। यह मोटर मार्ग एयरपोर्ट व राजधानी को जोड़ता है। इसी मोटर मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का महाराणा प्रताप स्टेडियम भी है। इसके साथ ही रायपुर क्षेत्र में विधानसभा भवन भी प्रस्तावित है। इसकी वजह से इसकी महत्ता काफी बढ़ जाती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों से देहरादून का रुख करने वाले लोगों ने भी यहां बड़ी संख्या में अपने घर बनाए हैं। यहां की आबादी लगातार बढ़ रही है।

Uttarakhand: संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम...सीएम धामी ने 261 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

दिन भर बड़ी संख्या में रहती है आवाजाही
कई निजी परिवहन सेवाओं व परिवहन निगम की कई बसे देहरादून जाने के लिए इस मोटर मार्ग का प्रयोग करती हैं। वहीं निजी व टैैक्सी वाहन से बड़ी संख्या में लोग इस मोटर मार्ग से आवाजाही करते हैं। यहां कई रेस्टोरेंट, होटल आदि भी खुल गए हैं। फोरलेन होने से यहां यातायात अधिक बढ़ जाएगा। जिससे होटल व रेस्टोरेंट व्यवसायियों को काफी फायदा होगा।

छह नंबर पुलिया से स्टेडियम तक भी मोटर मार्ग होगा फोरलेन
अधिकारियों का कहना है कि छह नंबर पुलिया से महाराणा प्रताप स्टेडियम तक भी मोटर मार्ग फोरलेन किया जाएगा। इस मार्ग की लंबाई करीब तीन किमी है। इसके लिए भी प्रथम चरण के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

एयरपोर्ट-थानो-रायपुर मोटर मार्ग को फोरलेन बनाए जाने के लिए प्रथम चरण की प्रक्रिया के तहत इसी माह शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही सर्वे, भूमि हस्तातंरण व डीपीआर की प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी।
- बीएन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता, अस्थाई खंड लोनिवि ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed