फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Dhami honored 261 Sanskrit students in Dehradun

Uttarakhand: संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम...सीएम धामी ने 261 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Sun, 16 Feb 2025 04:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Feb 2025 04:01 PM IST
सार

0 वीं और 12 वीं के कुल 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 5100,  4100 और 3100 रुपये की धनराशि दी गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Dhami honored 261 Sanskrit students in Dehradun
संस्कृत छात्रा को सीएम धामी ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा से जुड़े 261 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान में 2024- 25 के लिए 10 वीं और 12 वीं के कुल 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 5100,  4100 और 3100 रुपये की धनराशि दी गई।

विज्ञापन


वहीं, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति-जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति योजना 2024- 25 के लिए कुल 148 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं, गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2024- 25 के अंतर्गत कुल 89 छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


Economic Survey: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में 46 हजार करोड़ की बढ़ोतरी, 9.31 लाख लोगों को मिला रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षा के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। कहा कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के माध्यम से संस्कृत विद्यालयों में अध्यनरत बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए पहली बार गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत संस्कृत विद्यालय में अध्यनरत सभी वर्गों की बालिकाओं को 3012 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 3012 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार के माध्यम से सरकार प्रतिवर्ष अखिल भारतीय शोध सम्मेलन, अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन, अखिल भारतीय वेद सम्मेलन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, संस्कृत शिक्षा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला, संस्कृत छात्र प्रतियोगिता आदि विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर देव भाषा संस्कृत के प्रचार - प्रसार हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed