फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Defense Minister Rajnath Singh's virtual rally Will be held in Uttarakhand on 15th June

उत्तराखंड में 15 जून को होगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली, तैयारी में जुटी भाजपा

Fri, 12 Jun 2020 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jun 2020 07:13 PM IST
सार

  • राजनाथ की वर्चुअल रैली की तैयारी में जुटी भाजपा
  • कुमाऊं संभाग में स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली को 80 हजार लोगों ने सुना

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh's virtual rally Will be held in Uttarakhand on  15th June
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल रैली 15 जून होगी। यह रैली गढ़वाल संभाग के लिए रखी गई है। भाजपा रैली की तैयारी में जुट गई है। राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से संबोधन करेंगे। उन्हें सुनने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रदेश महामंत्री संगठन भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू दिल्ली कार्यालय में होंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूरा होने पर उत्तराखंड में होने वाली यह दूसरी वर्चुअल रैली होगी। इससे पूर्व केंद्रीय कपड़ा, महिला व बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी कुमाऊं संभाग के लिए वर्चुअल रैली कर चुकी हैं। उनकी रैली को करीब 80 हजार लोगों ने सुना।
विज्ञापन



हालांकि पार्टी ने एक लाख का लक्ष्य तय किया था। इसी तरह राजनाथ की रैली के लिए पार्टी ने डेढ़ लाख का लक्ष्य बनाया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेन्द्र भसीन ने बताया कि 15 जून को प्रस्तावित वर्चुअल रैली मुख्यत: गढ़वाल मंडल के लिए है सुबह 11 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रैली में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू दिल्ली कार्यालय से जुड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत , मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, अन्य पदाधिकारी आदि भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून से इसमें भाग लेंगे। रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा कार्यकर्ताओं व जन सामान्य से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में रैली से जुड़े और राजनाथ सिंह व अन्य नेताओं के विचार सुने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed