देहरादून। छावनी परिषद गढ़ी कैंट की ओर से रक्षा संपदा दिवस व विजय दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैंट के स्कूलों के छात्रों ने प्रस्तुतियां दीं। साथ ही इस दौरान शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
शहीद दुर्गामल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड की सीईओ तनु जैन ने कहा कि इस दिन वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर दिया था। इसी दिन छावनी परिषद गढ़ी की स्थापना भी हुई थी। यह दिन देश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर उन्होंने छावनी परिषद के पूर्व कर्मचारियों को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। इस मौके पर कैं ट बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सौंधी, पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, निधि खंडूरी, बसंत उपाध्याय, मीनू, मेघा भट्ट, शैलेंद्र शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।