फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Defence Minister Rajnath Singh Attends Divya Adhyatm Mahotsav in Haridwar

दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव: राजनाथ बोले- मिलिट्री सीमाओं की, आध्यात्मिक शक्ति करती है संस्कृति की रक्षा

Mon, 25 Dec 2023 08:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Dec 2023 08:20 PM IST
सार

जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्य पीठ पर पदस्थापना के दिव्य 25 वर्ष पूर्ण होने पर हरिहर आश्रम कनखल में चल रहे दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के दूसरे दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh Attends Divya Adhyatm Mahotsav in Haridwar
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह मिलिट्री देश की सीमाओं की रक्षा करती है। उसी तरह आध्यात्मिक शक्ति देश की संस्कृति की रक्षा करती है, जब तक संस्कृति है, तब तक संतों और संन्यासियों की यह भूमिका बनी रहेगी। कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को नष्ट करने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले संतो को निशाना बनाया, लेकिन इन विदेशी आक्रांताओं के आगे संत झुके नहीं।

विज्ञापन


Haridwar: अध्यात्म महोत्सव में पहुंचे राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष, सीएम ने कहा- अगले साल लागू होगा यूसीसी
विज्ञापन


जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्य पीठ पर पदस्थापना के दिव्य 25 वर्ष पूर्ण होने पर हरिहर आश्रम कनखल में चल रहे दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के दूसरे दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संन्यासियों का इस राष्ट्र की संस्कृति से गहरा जुड़ाव है। सामाजिक सांस्कृतिक और राजनीतिक व्यवस्था से भी संन्यासियों का जुड़ाव है। आवश्यकता पड़ी तो राजनीतिक व्यवस्था के बदलाव में भी इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संन्यासी अहम से वयम की यात्रा है। संन्यासी चराचर जगत के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। जब भी आवश्यकता पड़ी संन्यासियों ने समाज के उत्थान का कार्य किया। वसुदेव कुटुंबकम का संदेश दुनिया में किसी धरती से गया है तो वह भारत है। इसका श्रेय संन्यासी समाज को ही जाता है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने सनातन पर उपहास करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें इसमें आत्मिक अनुभूति होती है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार की तारीफ करते कहा कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। अयोध्या के राम मंदिर हो या उज्जैन के महाकाल या अन्य देवी-देवताओं के मंदिर उसके बुनियादी ढांचे के विकास को सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

ये प्रमुख संतगण रहे मौजूद
निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती, अटल पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद, स्वामी रामदेव, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरानंद, हिंदू धर्म आचार्य सभा के महासचिव स्वामी परमात्मानंद, श्रीदत्तपद्मनाभ पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मेशानंद, आचार्य बालकृष्ण, विश्व हिंदू परिषद् के संरक्षक दिनेश, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सरदार बलजीत, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद, स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी यतीश्वरानंद, नितीश भारद्वाज, सुरेश चव्हाण, संगीत सोम, नगर विधायक मदन कौशिक, निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा, स्वामी ललितानंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed