फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Defence Accounts employee dies under suspicious circumstances

Dehradun News: डिफेंस अकाउंट में कार्यरत कर्मी की संदिग्ध परिरिस्थतियों में मौत

Sat, 30 May 2026 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Defence Accounts employee dies under suspicious circumstances
विजय कॉलोनी में शुक्रवार को डिफेंस अकाउंट विभाग में कार्यरत एक कर्मी की व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में भिजवा दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि विजय कॉलोनी फेस-1 निवासी मकान मालिक दीवान सिंह बिष्ट ने धारा चौकी पुलिस को सूचना दी कि उनके यहां किराये पर रहने वाले अजय सिंह विराट (57) पुत्र हरि सिंह विराट निवासी गुमानीवाला, ऋषिकेश काफी देर तक दरवाजा नहीं खोल रहे थे। अजय सिंह डिफेंस अकाउंट विभाग में कार्यरत थे। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़कर देखा गया। अंदर अजय सिंह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े थे और उनके मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने फील्ड यूनिट और 108 एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया। जांच के दौरान मृतक के दोनों बेटे भी मौके पर मौजूद मिले। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अजय सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लगातार दवाइयों का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed