फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deep potholes in the middle of the road increase the risk of

Dehradun News: सड़क के बीच गहरे गड्ढे, हादसे का खतरा बढा

Fri, 02 Oct 2026 12:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 02 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deep potholes in the middle of the road increase the risk of
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाकाली मंदिर के पास बीच सड़क मौजूद गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालक विपरीत दिशा में जाने को मजबूर हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। पिछले कई माह से मार्ग की स्थिति खराब है।
विज्ञापन


दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से चारधाम यात्रा के साथ ही मसूरी, चकराता, त्यूणी और हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले यात्री तथा मालवाहक वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। दिन-रात वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क के गड्ढे परेशानी का कारण बने हैं।कुछ समय पहले लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून ने गड्ढों में मिट्टी और पत्थर डालकर अस्थायी रूप से भराव कराया था। लेकिन पिछले सप्ताह सिंचाई विभाग की नहर का पानी ओवरफ्लो होने से गड्ढों में भरी मिट्टी और पत्थर बह गए। इसके बाद गड्ढे दोबारा गहरे हो गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य केशर सिंह चौहान और पंडित भरत शर्मा ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय अवर अभियंता विश्वजीत खत्री ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। जल्द गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed