फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Debris came on Haiya-Alsi-Sakni road

Dehradun News: पहाड़ दरकने से हईया-अलसी-सकनी मार्ग पर आया मलबा

Fri, 11 Jul 2025 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Debris came on Haiya-Alsi-Sakni road

विज्ञापन
भारी बारिश और पहाड़ दरकने से हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग पर बुधवार देर रात मलबा आ गया। करीब 13 घंटे तक यातायात बंद रहा। लोगों को 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर साहिया पहुंचना पड़ा।


स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह पंवार, आलम सिंह, जयपाल सिंह, गुलाब सिंह, रुपराम बिष्ट आदि ने बताया कि रात में तेज बारिश के साथ पहाड़ दरकने लगा। इससे मार्ग पर मलबा-पत्थर जमा हो गया। कई वाहन रास्ते में फंस गए। लोगों को 15 किमी चक्कर काटकर साहिया पहुंचना पड़ा। उन्होंने बताया कि सड़क से मलबा हटाने में लोक निर्माण विभाग को 13 घंटे लग गए। लोनिवि साहिया के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया की मोटर मार्ग को फिलहाल खोल दिया गया है। मौके पर एक जेसीबी को भी तैनात किया गया है। अभी भी मार्ग पर पहाड़ के दरकने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed