फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Debris came at the entrance of Tapkeshwar temple

Dehradun News: टपकेश्वर मंदिर के प्रवेश द्वार पर आया मलबा

Tue, 22 Aug 2023 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Debris came at the entrance of Tapkeshwar temple
भारी बारिश के कारण टपकेश्वर मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहाड से मलबा आ गया। जिससे वहां काफी देर तक आवाजाही बंद रही। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया, तब जाकर श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सके।
विज्ञापन



हालांकि जिस समय मलबा गिरा उस समय वहां आवाजाही नहीं थी। इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं सावन महीने का सोमवार होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई थी, लेकिन उन्हें दर्शन करने में परेशानी हुई। कुछ लोग तो किनारे-किनारे होते हुए दर्शन के लिए मंदिर के अंदर चले गए, जबकि कई लोग मलबा हटने का इंतजार करते रहे। मंदिर समिति के प्रधान गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि बाद में मजदूर लगाकर मलबे को हटा दिया गया गया। इसमें करीब डेढ़ घंटा लग गया। इसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं ने आराम से दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed