फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   debris and stones fell from hill on Badrinath Highway in Gopeshwar Chamoli

Badrinath Highway: भनेरपाणी में बंद हाईवे खुला, 500 यात्री रवाना, पहाड़ी से भारी मात्रा में गिरा मलबा और पत्थर

Sat, 16 Aug 2025 03:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Aug 2025 03:51 PM IST
सार

भनेरपाणी में बंद हाईवे खुलने पर 500 यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए। हालांकि यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में लगातार मलबा और पत्थर गिर रहा है।

विज्ञापन
debris and stones fell from hill on Badrinath Highway in Gopeshwar Chamoli
बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध - फोटो : संवाद

विस्तार

भनेरपाणी में बंद बदरीनाथ हाईवे सुचारू हो गया है। हाईवे के दोनों ओर से फंसे करीब 500 तीर्थयात्री व स्थानीय लोगों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया है। बारिश होने पर भनेरपाणी में फिर से हाईवे के बाधित होने के आसार हैं।
विज्ञापन


यहां पहाड़ी पर अभी भी टनों मलबा और बोल्डर अटके हुए हैं। हाईवे के सुचारु होने पर तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। सुबह बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के पास भनेरपानी में अवरुद्ध हो गया था।हाईवे के दोनों और करीब 500 यात्री फंसे हुए थे। हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आए हैं। बारिश के बीच एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीन मलबा को हटाने में लगी हुई थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तबाही लेकर आ रहा मानसून...आपदा में उजड़ जाते हैं हर साल 17 गांव, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, उत्तरकाशी में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से धराली में मलबे के बीच से वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी है। लेकिन उससे आगे हर्षिल में बनी झील में डूबे हाईवे को सुचारू करना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed