फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Debris and stones are continuously falling from the hill

Dehradun News: गश्ती बैंड के पास संवेदनशील क्षेत्र का होगा स्थायी ट्रीटमेंट

Wed, 27 Sep 2023 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Debris and stones are continuously falling from the hill
Iपहाड़ से हाईवे पर लगातार मलबा और पत्थर गिरने से दुर्घटना की बनी है आशंकाI
विज्ञापन




राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्ती बैंड के निकट पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। भूस्खलन से राजमार्ग का करीब पचास मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग संकरा होने से वाहन चालकों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। मलबा और पत्थर गिरने से खतरा भी बना है। एनएच की ओर से संवेदनशील क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए गुरुवार को एक्सपर्ट की टीम निरीक्षण करेगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग मसूरी-यमुनाब्रिज गश्ती बैंड के पास राजमार्ग पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हो गया था। एनएच ने राजमार्ग पर यातायात तो बहाल कर दिया, लेकिन पहाड़ी से मलबा और पत्थर लगातार गिर रहे हैं। जिससे राजमार्ग पर खतरा बना है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का सबसे व्यस्त मार्ग है। इस राजमार्ग से पर्यटक मसूरी होते हुए यमुनोत्री धाम, यमुनाब्रिज, चकराता, हरकीदून, नौगांव, बड़कोट, पुरोला, नैनबाग और डामटा सहित कई क्षेत्रों के लिए आवाजाही करते हैं। भूस्खलन से राजमार्ग टूटने से जोखिम बना है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी राजेन्द्र सिंह पंवार ने बताया, मार्ग पर मलबा और पत्थर गिरने से दुर्घटना का डर बना है। एनएच को राजमार्ग का ट्रीटमेंट करने की जरूरत है। एनएच के एई मनोज राठौर ने बताया कि एनएच के गश्ती बैंड के निकट भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए कंसल्टेंसी सर्विसेज गुरुवार को निरीक्षण करेगी। निरीक्षण रिपोर्ट के बाद एस्टीमेट भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed