फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death penalty demand for rapist

'बिटिया के हत्यारों को बस फांसी दे दो'

Wed, 08 Jan 2014 09:29 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 08 Jan 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
death penalty demand for rapist
दरिंदगी का शिकार बनी कक्षा सात की छात्रा की मां की बस अब यही तमन्ना है कि उसकी बेटी के गुनाहगारों को फांसी दें दी जाए। दर्द में डूबी मां ने पथरी पुलिस पर उसकी फरियाद को अनसुना करने की बात भी कही है।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने सुबकुते हुए इतना कहा कि उनकी बेटी अब दुनिया में नहीं है। ठीक उसी तरह वे दरिंदें भी इस दुनिया में नहीं रहना चाहिए, उन्हें पकड़कर बस फांसी दे दी जाए।
विज्ञापन


पुलिस ने भगा दिया

मां ने बताया कि बेटी के लापता होने की फरियाद लेकर चौकी पर भी गई थी, पर पुलिस ने टाल मटोल कार उसे वहां से भाग जाने को कहा।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो कम से कम उसकी बेटी की जान बच जाती। वह बार बार यही कहती रही कि दोषियों को दुनिया में रहने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंडिल मार्च निकाल छात्रा को दी श्रद्धांजलि
छात्रा की मौत पर राजनैतिक एवं स्वंयसेवी संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। ज्वालापुर में आयोजित बैठक में युवा नेता विकास बोहरा ने दर्दनाक कांड पर गहरा दुख व्यक्त किया।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने तीर्थनगरी में घटना के घटित होने को देश के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने पूरे कांड की सीबीसीआईडी जांच की मांग उठाई। कैंडिल मार्च में अतुल चौहान, संजना शर्मा, विपिन चौहान, समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

बार संघ भी आया न्याय दिलाने
जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने बैठक आयोजित कर छात्रा हत्याकांड के जल्द खुलासे की बात कही। अधिवक्ताओं से अपील कि की इस तरह की घटनाओं में शामिल आरोपित की पैरवी भी न करें।


बैठक में विनोद आनन्द, अनिल शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, शीशपाल बर्मन, जयप्रकाश, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र बहल, सीताराम आजाद, राजवीर सिंह समेत अनेक अधिवक्ता शामिल रहे। वहीं शिव सेना के जिला प्रमुख अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed