फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death of viren dangwal.

वरिष्ठ साहित्यकार-पत्रकार वीरेन डंगवाल का निधन

Mon, 28 Sep 2015 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Sep 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
death of viren dangwal.

सोमवार को तड़के साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार वीरेन डंगवाल का निधन हो गया। बरेली निवासी डंगवाल काफी लंबे समय से कैंसर से ग्रसित थे। वह मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह चार बजे बरेली स्थित आरएमएस अस्पताल के आईसीयू में उन्होंने आखिरी सांस ली। विरेन डंगवाल ने बाईस साल की उम्र में अपनी पहली रचना लिखी और फिर देश की तमाम स्तरीय साहित्यिक पत्र पत्रिकाओं में लगातार छपते रहे।
विज्ञापन


उन्होनें 1970-75 के बीच ही हिन्दी जगत में खासी शोहरत हासिल कर ली थी। विश्व-कविता से उन्होंने पाब्लो नेरूदा, बर्टोल्ट ब्रेख्त, वास्को पोपा, मीरोस्लाव होलुब, तदेऊश रोजेविच और नाज़िम हिकमत के अपनी विशिष्ट शैली में कुछ दुर्लभ अनुवाद भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेन डंगवाल का पहला कविता संग्रह 43 वर्ष की उम्र में आया। इस संकलन को रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार (1992) तथा श्रीकान्त वर्मा स्मृति पुरस्कार (1993) से नवाज़ा गया।


दूसरा संकलन 'दुष्चक्र में सृष्टा' 2002 में आया और इसी वर्ष उन्हें 'शमशेर सम्मान' भी दिया गया। दूसरे ही संकलन के लिए उन्हें 2004 का साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिया गया।

वे शौकिया तैर पर पत्रकारिता से भी जुड़े रहते थे और एक लंबे अरसे तक अमर उजाला के ग्रुप सलाहकार और बरेली के स्थानीय संपादक भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed