फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death of purushottam asnora.

राज्य आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा के निधन पर शोक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
death of purushottam asnora.
पुरुषोत्तम असनोड़ा। - फोटो : AMAR UJALA
देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा के निधन पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य आंदोलनकारियों ने असनोड़ा को जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वाला व्यक्ति बताया। मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान असनोड़ा जितने सक्रिय रहे, राज्य गठन के बाद भी उनका संघर्ष उतनी ही शिद्दत से जारी रहा। अपनी कलम के माध्यम से उन्होंने हमेशा पहाड़ के आम आदमी की पीड़ा को सबके सामने रखने का प्रयास किया। दूरस्थ पहाड़ की आवाज को हुक्मरानों तक पहुंचाने का काम वह लगातार करते रहे। जगमोहन सिंह नेगी व रामलाल खंडूरी ने कहा कि पुरुषोत्तम असनोड़ा ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के हित के लिए कार्य किया। वरिष्ठ आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप ने भी उनके निधन पर शोक जताया। अन्य शोक व्यक्त करने वालों में जगमोहन सिंह नेगी, ओमी उनियाल, सुलोचना भट्ट, शिवानंद चमोली, सत्येंद्र भंडारी, मोहन रावत, भानु रावत, वीरेंद्र सकलानी, मोहन खत्री, जयदीप सकलानी, उर्मिला शर्मा, पुष्प लता सिलमाना, नरेश नौटियाल, मोहन थापा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed