{"_id":"5a1eacdb4f1c1b97678bea3f","slug":"death-of-one-of-three-trackers-stranded-on-rishikund-sajdhar-track","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऋषिकुंड-सजधार ट्रैक पर फंसे तीन ट्रैकर में से एक की मौत, दो पहाड़ी पर फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकुंड-सजधार ट्रैक पर फंसे तीन ट्रैकर में से एक की मौत, दो पहाड़ी पर फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला,जोशीमठ
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
tracker stuck
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकुंड-सजधार ट्रैक पर गए तीन सदस्यीय ट्रैकिंग दल में शामिल एक पर्वतारोही की पहाड़ी चढ़ते वक्त गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक पर्वतारोही योगेश नयाल (29 वर्ष) रामनगर (नैनीताल) के निवासी थे। उनके दो अन्य साथी अभी भी जुआ-ग्वाड़ की पहाड़ी पर फंसे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। ऊंची पहाड़ी पर फंसे ट्रैकरों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने सेना की भी मदद मांगी है। बताया गया है कि यह ट्रैकिंग दल बिना अनुमति के ऋषिकुंड-सजधार ट्रैक पर गया था।
विज्ञापन
जोशीमठ ब्लॉक की नीती घाटी में ऋषिकुंड-सजधार बुग्याल स्थित है। इस बुग्याल तक पहुंचने के लिए मलारी हाईवे के सुराईथोटा से 25 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। बताया जा रहा है कि गत मंगलवार को योगेश नयाल निवासी रामनगर (नैनीताल), सुधांशु तोमर निवासी विकासनगर (देहरादून) और भूपेंद्र वर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश बिना प्रशासन को सूचना दिए ऋषिकुंड-सजधार ट्रैक के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
बताया गया है कि ट्रैकिंग के दौरान दल जुआ-ग्वाड़ की पहाड़ी पर फंस गया। इसी दौरान योगेश नयाल पहाड़ी चढ़ते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरे। गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो अन्य साथी जुआ-ग्वाड़ पहाड़ी पर फंस गए। बुधवार को दल ने किसी प्रकार जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी।
एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैकिंग दल द्वारा ट्रैकिंग की किसी भी प्रकार की सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व और एसडीआरएफ की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। मृतक ट्रैकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपेश्वर लाया जाएगा। पहाड़ी पर फंसे दो अन्य ट्रैकरों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना की भी मदद मांगी गई है।