{"_id":"4e77584dda16493e7b21926e141c9414","slug":"death-of-another-student-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल छात्र ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल छात्र ने दम तोड़ा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Sep 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के अनारवाला में ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार दूसरे छात्र की भी मौत हो गई। एक छात्र की बुधवार को ही मौत हो गई थी। गढ़ी कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गांव मल्हान शिमला बाइपास निवासी दीपक बिष्ट (20) पुत्र उम्मेद सिंह बिष्ट और अंकित राणा (18) पुत्र यशवंत राणा रतनपुर शिमला रोड की बाइक बुधवार को गुच्चुपानी से घर लौटते वक्त अनारवाला में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी।
विज्ञापन
पढें, दून में ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते समय मौत
बाइक चला रहे दीपक बिष्ट की बुधवार को ही अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित राणा को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गुरुवार को अंकित राणा की उपचार के दौरान मौत हो गई। अंकित राणा केपिता रिटायर्ड फौजी हैं। फिलहाल वे एक अस्पताल में गार्ड की नौकरी करते हैं।
इरादतन हत्या का मुकदमा
दीपक के मामा प्रद्युमन सिंह बुटोला ने गढ़ी कैंट कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक नफीस अहमद निवासी छोटा लालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।