फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death in road accident in jeolikot uttarakhand

चट्टान की चपेट में आकर खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 07 Jul 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 07 Jul 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
death in road accident in jeolikot uttarakhand

बल्दियाखान-पटवाडांगर मार्ग पर पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से मैक्स कार लगभग पांच सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए निजी वाहनों से नैनीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। हादसे में मारा गया व्यक्ति लोनिवि का कर्मचारी था।देवीधूरा (पटवाडांगर) निवासी भगवत राजपूत (50) अपने मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए-1100 को लेकर नैनीताल से वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। वाहन में हरीश आर्या (45), जसवंत सिंह (50) भी सवार थे।
विज्ञापन


बल्दियाखान के पास से लोनिवि में कार्यरत प्रेम सिंह (59) भी घर वापसी के लिए उक्त वाहन में सवार हो गया। सभी लोग देवीधूरा (पटवाडांगर) के निवासी हैं। बताया जाता है कि बल्दियाखान से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे पटवाडांगर मार्ग पर अचानक पहाड़ी में हुए भूस्खलन में मैक्स वाहन पहाड़ी से खिसककर आई चट्टान की चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में नहीं मिली 108

death in road accident in jeolikot uttarakhand

हादसे की जानकारी मिलते ही बल्दियाखान और आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। फिसलन भरे रास्ते और खतरनाक खाई से युवाओं ने साहस का परिचय देते हुए घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर इलाज के लिए निजी वाहनों से नैनीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। हादसे में लोनिवि कर्मचारी प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

सूचना मिलने पर तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, ज्योलीकोट चौकी प्रभारी मनव्वर सिंह आदि भी मौके पर पहुंच गए थे। इधर विधायक संजीव आर्य, ग्राम प्रधान हिमांशु पांडे, पूर्व प्रधान हरीश भट्ट आदि ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। 
राहत और बचाव करने वालों में विजय फुलारा, अशोक कनवाल, मनोज चंद्र, कंचन चंद्र, भगवत सिंह गुड्डू, नंदू, पवन सिंह, सुधीर फुलारा, नितिन कनवाल आदि शामिल थे। 

आपात स्थिति में नहीं मिली 108
मैक्स हादसे की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए आपातकालीन एंबुलेंस 108 को फोन किया लेकिन दूसरी ओर से जवाब मिला कि आपातकालीन वाहन इस वक्त किसी अन्य मरीज को लेकर हल्द्वानी गया हुआ है। बाद में ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम
मैक्स हादसे के बाद हादसे में मारे गए प्रेम सिंह के घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रेम सिंह के तीन पुत्र, एक पुत्री और पत्नी है। उसके दो बेटों और एक बेटी का विवाह हो चुका है। हादसे के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed