{"_id":"b25c9d54bc8185fb01eff81657f96d95","slug":"death-in-accident-at-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानीः नहर में मिलीं तीन युवकों की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानीः नहर में मिलीं तीन युवकों की लाश
अरविंद उपाध्याय/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 14 Jan 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी में बिठौरिया नंबर वन विभाग की चौकी के समीप मंगलवार की रात तीन बाइक सवार विद्युत पोल से टकराकर नहर में गिर गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों बाइक सवार नहर में बह गए। घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
हेलमेट नहीं पहना था
बुधवार की सुबह तीनों का शव घटनास्थल से दस किलोमीटर दूर बहते हुए जीतपुर निल्टिया में पुलिस ने बरामद किया। तीनों की शिनाख्त पीलीभीत जिले के कादरभोजी निवासी कारपेंटर धर्मवीर शर्मा (35), उसका भांजा बरखेड़ा निवासी रवि (20) और बिसलपुर चौसरा निवासी मुकेश शर्मा (25) शामिल हैं।
विज्ञापन
तीनों कारपेंटर का काम करते थे। धर्मवीर ने कुमाऊं कॉलोनी में अपना मकान बना लिया था। उसके साथ भांजा रवि तीन साल से रहता था। आशंका यह भी है कि किसी वाहन से टकराने के बाद एक ही बाइक से तीनों नहर में गिरकर बह गए थे। धर्मवीर ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन