{"_id":"abd42b7919e4082d3766735830a715db","slug":"death-due-to-scrub-typhus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में फैल रही ये जानलेवा बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में फैल रही ये जानलेवा बीमारी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 13 Sep 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा संक्रामक रोग स्क्रब टाइफस से नगर निगम हरिद्वार के मेयर मनोज गर्ग की भाभी की मौत हो गई।
विज्ञापन
उनका इलाज सीएमआई देहरादून में चल रहा था। उन्हें जांच में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई थी। जनपद में स्क्रब टाइफस से यह पहली मौत है। जनपद में स्क्रब टाइफस के अब तक ग्यारह मरीज मिल चुके हैं।
पढ़ें, केदारबाबा का हुआ 'महाभिषेक'
विज्ञापन
गोविंदपुरी, मध्य हरिद्वार के बाशिंदे मेयर मनोज गर्ग की भाभी सरोज गर्ग को छह दिन पहले बुखार और उल्टी की शिकायत पेश आई थी। हरिद्वार में इलाज के बाद उन्हें देहरादून के सीएमआई में शिफ्ट कर दिया गया था। जांच के बाद उनमें स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि चिकित्सकों ने स्क्रब टाइफस की पुष्टि की थी। इस कारण ही मौत हुई है। स्क्रब टाइफस से मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जनपद में अब तक कुल ग्यारह मरीज स्क्रब टाइफस के सामने आ चुके हैं।
पढ़ें, उत्तराखंड में पकड़ी गई सबसे बड़ी टैक्स चोरी
इनमें से अधिकतर का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है, जबकि कुछ ठीक हो गए हैं। आईडीएसपी प्रभारी डा. नवनीत ने बताया कि जांच रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...