फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death certificate not issued for the victims of disaster

आपदा के शिकार श्रमिकों का जारी नहीं हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र

Fri, 23 Jul 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Death certificate not issued for the victims of disaster
मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट। - फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी। चमोली जिले की तपोवन घाटी में आई आपदा के दौरान कालसी तहसील निवासी तीन श्रमिक लापता हो गए थे। जिनका अभी तक मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सका है। जिसके चलते पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं और पीड़ितों ने एसडीएम कालसी संगीता कन्नौजिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कमलेश भट्ट ने बताया कि सात फरवरी 2021 आई आपदा के दौरान प्रोजेक्ट में काम कर रहे संदीप चौहान निवासी पंजिया, हर्ष चौहान निवासी पंजिया और विक्रम सिंह निवासी पाटा समाल्टा लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। कहा कि उपजिलाधिकारी स्तर से इसका प्रकाशन किया जाना था, ताकि लापता श्रमिकों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो सकें, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लापता हुए श्रमिक अपने परिवारों के कमाने वाले अकेले थे। उनके परिवार के सामने भरण पोषण का संकट बना हुआ है। सभी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने शीघ्र मृत्यु प्रमाण जारी कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। इस मौके पर प्रीतम चौहान, बलवीर चौहान, दिलावर सिंह, गजेंद्र चौहान, मातवर चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed