फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dearness Allowance To Forest Development Corporation Employees in uttarakhand

उत्तराखंड: वन विकास निगम के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का तोहफा

Fri, 01 Nov 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Nov 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Dearness Allowance To Forest Development Corporation Employees in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

वन विकास निगम अपने कर्मियों को महंगाई भत्ते का तोहफा देने की तैयारी का रहा है। माना जा रहा है कि इस बार कर्मियों को वेतन के साथ ही पांच प्रतिशत अधिक डीए भी मिल जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों को डीए का तोहफा पहले ही दे चुकी है। इसी आधार पर औद्योगिक विकास विभाग ने भी निगमों को डीए जारी करने का आदेश दिया था। शासन से आदेश होने के बाद यह मामला निगमों की प्रबंध समितियों के पाले में है।
विज्ञापन


लाभ में चल रहे वन विकास निगम ने भी अब कर्मियों को डीए देने का फैसला कर लिया है। निगम प्रबंधन के इस फैसले से करीब तीन हजार वन निगम कर्मियों को 500 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक का फायदा होने की उम्मीद है। निगम प्रबंधन के मुताबिक इस बार के वेतन में कर्मियों को बढ़े हुए डीए का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीए जारी करने के फैसले से कर्मचारियों के मनोबल में इजाफा होगा। निगम कर्मचारी महासंघ की यह मांग भी रही है कि राज्य कर्मचारियों की भांति निगमों के कर्मचारियों को भी बोनस और डीए का भुगतान किया जाए। वन विकास निगम में यह फैसला कर लिया गया है। इसी तरह अब अन्य निगमों में कर्मियों को भी महंगाई भत्ता दिया जाना चाहिए।
- बीएस रावत, महामंत्री, निगम कर्मचारी महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed