फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news Deadly attack with sharp weapons on Youth returning home with a friend

Dehradun: दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Fri, 28 Jul 2023 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 28 Jul 2023 01:19 AM IST
सार

हमलावरों के विशेष समुदाय से जुड़ा होने के चलते हिंदू संगठनों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Dehradun news Deadly attack with sharp weapons on Youth returning home with a friend
युवक पर हमले के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटेलनगर स्थित एक कॉलेज से दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या 15 से 20 बताई जा रही है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोटें आईं हैं। युवक को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हमलावरों के विशेष समुदाय से जुड़ा होने के चलते हिंदू संगठनों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। देर रात पर हंगामा जारी रहा। युवक की बहन की तहरीर पर पटेलनगर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कुछ हमलावरों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सरस्वती विहार का रहने वाला अमन भंडारी पटेलनगर स्थित एक निजी काॅलेज में बीकॉम ऑनर्स का छात्र है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह दोस्त के साथ बाइक से कॉलेज से घर जा रहा था। आरोप है कि कॉलेज के गेट के पास से समुदाय विशेष के 15 से 20 युवकों ने उसके दोस्त को धक्का देकर गिरा दिया और अमन के पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और फरार हो गए। दोस्त ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सिर पर गहरी चोटें आईं हैं।

उधर, मामले की जानकारी लगने पर हिंदू वाहिनी समेत हिंदू संगठनों के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पटेलनगर के साथ ही आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। हिंदू संगठनों के लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक अस्पताल में हंगामा करते रहे। कोतवाली इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कुछ हमलावरों को पुलिस ने हिरासत लिया है। जिनसे पूछताछ कर अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद से मिल रही थीं धमकियां

देहरादून। अमन भंडारी ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष की ओर से डाले गए पोस्ट कर कुछ कमेंट किया था। इसके बाद अमन ने इस पोस्ट को शेयर भी कर दिया था। समुदाय विशेष की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। हालांकि एक महीने पूर्व एसएसपी ऑफिस में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और अमन मांगते हुए पोस्ट डिलीट कर दी थी। लेकिन अमन के दोस्तों का आरोप है कि इसके बाद भी उसे समुदाय विशेष के युवकों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं। बृहस्पतिवार को उस पर जानलेवा हमला हो गया।

हिंदू संगठनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

इस मामले में हिंदू संगठनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हिंदू वाहिनी के विकास वर्मा ने कहा कि एसएसपी ऑफिस में समझौता होने के बाद एसएसपी के गेट पर ही समुदाय विशेष के लोगों ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी थी। तब से लगातार उसे धमकियां मिल रही थी। इसकी शिकायत अमन ने पुलिस से की थी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद युवकों ने अमन पर हमला कर दिया। उन्होंने हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed