{"_id":"02f87c1526d9d724c20541bf115ec917","slug":"dead-body-of-swept-student-not-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बहे छात्रों का तीसरे दिन भी पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में बहे छात्रों का तीसरे दिन भी पता नहीं
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 06 Aug 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन भी गंगा की मुख्य धारा में देव संस्कृति विश्व विद्यालय के छात्र कौशल एवं जगदीश का अता पता नही चल सका। जल पुलिस एवं पीएसी के कर्मचारी दिन भर गंगा में खोजबीन में जुटे रहे।
विज्ञापन
विश्व विद्यालय प्रबंधन, छात्र एवं छात्रों के परिजन भी पूरा दिन यहां वहां दौड़ते रहे। रविवार शाम सप्तऋषि गंगा घाट पर नहा रहे देव संस्कृति विश्व विद्यालय के छात्र जगदीश पुत्र कालूराम राठौर निवासी मकान नंबर 125/126 ए केशवपुरा, कोटा राजस्थान, कौशल पुत्र राकेश निवासी मकान नंबर 280 बनेल, शिकारपुर बुलंदशहर एवं सूरज प्रसाद पुत्र बालकराम निवासी हरदयाल, कुंचा, पंवाया शाहजहांपुर बह गए थे।
विज्ञापन
एक छात्र का शव बरामद
एनीमेशन एवं बीसीए के तीनों छात्रों में से सूरज प्रसाद का शव रविवार सुबह जयराम आश्रम के ठीक पीछे गंगा घाट पर अटका हुआ मिला था।
सोमवार को भी लापता छात्र जगदीश एवं कौशल की तलाश में जल पुलिस एवं पीएसी के जवान दिन भर जुटे रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।
सप्तऋषि चौकी प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक गंगा का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है, इसलिए खोजबीन में दिक्कत आ रही है।