{"_id":"5e0b50998ebc3e878f25c895","slug":"dead-body-of-saharanpur-army-officer-found-in-hotel-room-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: कमरे में मिला सहारनपुर के सैन्यकर्मी का शव, परिजनों की भी हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: कमरे में मिला सहारनपुर के सैन्यकर्मी का शव, परिजनों की भी हो चुकी मौत
Wed, 01 Jan 2020 09:11 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Jan 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एक सैन्यकर्मी का शव कमरे में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली कि एमईएस परिसर स्थित एक कमरे से बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही एसएसआई प्रदीप कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुल पाया। इसके बाद पुलिस ने सैन्यकर्मियों के साथ मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंची। कमरे से अचानक तेज बदबू आने से सभी हतप्रभ रह गए। कमरे में बिस्तर पर सहारनपुर निवासी उमेश शर्मा का शव पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि जानकारी लेने पर पता चला कि मृतक सैन्यकर्मी के परिवार के सदस्यों की करीब ढाई साल पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तभी से उमेश मानसिक रूप से परेशान व बीमार चल रहे थे। प्रथम दृष्टया बीमारी के चलते मौत होना लग रहा है।