फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead body of pharma company employee found in suspicious condition in Vikas Nagar

Dehradun News: विकासनगर में संदिग्ध हालत में मिला खीरी के युवक का शव

Thu, 11 Apr 2024 03:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of pharma company employee found in suspicious condition in Vikas Nagar
औद्योगिक क्षेत्र की फार्मा कंपनी में काम करने वाले युवक का शव बुधवार को संदिग्ध स्थिति में निगम रोड के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टहारा सेमरी, थाना खीरी, यूपी का दशरथ (35) पुत्र शिव प्रसाद सेलाकुई स्थित एक फार्मा कंपनी में ऑपरेटर था। वह परिवार समेत हरिपुर में किराये के कमरे में रह रहा था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को रोज की तरह सुबह आठ बजे काम पर निकला था। 11 बजे के करीब उसकी पत्नी खाना देने के लिए कंपनी पहुंची तो पता चला कि दशरथ कंपनी नहीं आया है। इस पर पत्नी और परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शाम करीब 5:30 बजे लोगों ने निगम रोड स्थित 52 बीघा नामक स्थान पर एक युवक को बेसुध हालत में देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी सहसपुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed