फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead body of martyred jawan Rajendra Singh Negi recovered from Jammu Kashmir Baramula district

आठ महीने बाद मिला शहीद जवान राजेंद्र सिंह का शाव, जनवरी में हिमस्खलन की चपेट में आकर हो गए थे लापता

Sat, 15 Aug 2020 09:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 15 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of martyred jawan Rajendra Singh Negi recovered from Jammu Kashmir Baramula district
हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी (फाईल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित गुलमर्ग इलाके से शनिवार को एक जवान का शव बरामद किया गया है। यह शव उसी जवान का है जो करीब आठ महीने पहले नियंत्रण रेखा पर अचानक से हुए हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। 

विज्ञापन


शहीद जवान की पहचान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के तौर पर हुई है। राजेंद्र के परिजनों के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली कि जम्मू पुलिस को कुछ स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना दी थी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंच जब पुलिस ने शव को बर्फ से बाहर निकाला और जांच की तो पता चला कि यह वही जवान हैं जो बीते आठ जनवरी को नियंत्रण रेखा पर गश्त लगाते समय हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सैन्य जवानों व बचाव दल ने बर्फ में लापता हुए इस जवान की कई दिनों तक तलाश की थी, लेकिन उस समय कुछ पता नहीं चल पाया था। विदित है कि बर्फ में लापता जवान के बारे में जब सेना को कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्हें युद्ध में शहीद घोषित कर दिया गया था

इस बाबत उनके घर में चिट्ठी भी भेज दी गई थी। सेना की 11 गढ़वाल राइफल के हवलदार राजेंद्र सिंह नेंगी देहरादून के रहने वाले थे। सेना द्वारा शहीद घोषित करने के बाद भी हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी राजेश्वरी यह मानने को तैयार नहीं थीं। 

उनका व उनके परिजनों का कहना था कि जवान नियंत्रण रेखा पर तैनात था, हो सकता है कि हिमस्खलन की चपेट में आकर वह सीमा पार पाकिस्तान चला गया हो।
 

राजेश्वरी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री के अलावा थल सेना प्रमुख को पत्र लिख पाकिस्तान से संपर्क करने की मांग भी की थी। आज आठ महीने बाद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का शव बरामद होने पर सभी संशयों पर विराम लग गया है। 

जानकारी के मुताबिक कश्मीर में तापमान बढ़ने लगा है, बर्फ पिघलना शुरू हो गई है। यही वजह है कि बर्फ में दबे जवान का शव ऊपर आ गया। बताया जा रहा है कि जवान के पार्थिव शरीर को पुलिस ने बारामूला जिला अस्तपाल के शवगृह में रखा है। 

सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जवान के पार्थिव शरीर को उनकी बटालियन के हवाले कर दिया जाएगा। जहां से पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed