फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead body of an eight year old girl found hanging in dehradun

फंदे पर लटका मिला आठ साल की बच्ची का शव, पुलिस के गले नहीं उतर रहा मामला

Sat, 22 Feb 2020 08:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Feb 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an eight year old girl found hanging in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वसंत विहार में आठ साल की बच्ची का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला है। बच्ची के फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। पड़ोसी ने खिड़की से बच्ची को लटके देखा तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इस अनहोनी के समय पिता अपने प्रतिष्ठान पर थे, जबकि मां घरेलू काम में व्यस्त थी।

विज्ञापन


दिल दहलाने वाली यह घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र के जीएमएस रोड की है। कैंट कोतवाली को सिनर्जी अस्पताल से डेट मीमो प्राप्त हुआ, जिसमें आठ साल की बच्ची के मृत अवस्था में भर्ती करने की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची की मां ने बताया कि बेटी ने पहले कमरे के दोनों दरवाजे बंद किए। बाद में बेड पर चढ़कर पंखे में चुन्नी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

पड़ोसी ने सबसे पहले खिड़की से बच्ची को लटके देखा

बच्ची के खुदकुशी करने की बात आसानी से गले उतारने वाली नहीं थी। वसंत विहार पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। यह भी बताया गया कि पड़ोसी ने सबसे पहले खिड़की से बच्ची को लटके देखा था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिजनाें ने बच्ची को नीचे उतारा था। परिजन उसे सिनर्जी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

एसपी सिटी श्वेता चौबे का कहना है कि परिजन तो खुदकुशी करने की बात कह रहे है, लेकिन अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। बच्ची के पिता शहर में दुकान करते हैं। वह शहर के एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed