{"_id":"67631a386e3b9256bb0a2d74","slug":"dead-body-of-a-worker-found-hanging-on-a-well-tree-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-573436-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खैर के पेड़ पर लटका मिला श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खैर के पेड़ पर लटका मिला श्रमिक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iसहारनपुर के बेहट निवासी श्रमिक पांवटा में करता था काम
I
Iकुल्हाल चौकी क्षेत्र में एक पेड़ पर युवक शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारा गया। मृतक सहारनपुर के बेहट का रहने वाला था। पांवटा में मजदूरी करता था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।I
Iबुधवार दोपहर कोतवाली प्रभारी को हिमाचल प्रदेश पुलिस से सूचना मिली कि चौकी क्षेत्र में खैर के जंगल में एक पेड़ पर युवक का शव लटक रहा है। कुल्हाल चौकी प्रभारी विकसित पंवार घटनास्थल पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी आस मोहम्मद (22) पुत्र यामीन के रूप में हुई। मृतक पांवटा में किराये पर रह रहा था। उसके आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि वह कुछ दिन से परेशान था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।I