फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead body of a person resident of Himachal recovered from

Dehradun: टोंस नदी से बरामद हुआ हिमाचल निवासी व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Apr 2024 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Apr 2024 04:19 PM IST
सार

Dehradun News: मृतक के शरीर पर कपड़े और पैरों में जूते थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने आत्महत्या की।

विज्ञापन
Dead body of a person resident of Himachal recovered from
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

तहसील क्षेत्र के अणु गांव के निकट टोंस नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन त्यूणी को सूचना दी कि अणु गांव के समीप नदी के किनारे पानी में एक शव दिखाई दे जा रहा है। प्रशासन ने मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ के जवानों ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान जागर सिंह (55) पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम लाजवा, सैंज तहसील पंद्रा, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।
विज्ञापन


Roorkee Firing: रामनगर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान ने बताया कि मृतक के शरीर पर कपड़े और पैरों में जूते थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई राजस्व पुलिस के स्तर से की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed