फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing at BJP leader house in Ramnagar of Roorkee

Roorkee Firing: रामनगर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी

Thu, 04 Apr 2024 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Apr 2024 09:32 AM IST
सार

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे और दो राउंड फायरिंग कर दी। 
 

विज्ञापन
Firing at BJP leader house in Ramnagar of Roorkee
Firing at BJP leader house - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में भाजपा नेता के घर पर हमला हुआ है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता के घर दो राउंड फायरिंग की। फायरिंग से हड़कंप मच गया है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े और मामले की जानकारी ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के अधार पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे और दो राउंड फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


एक गोली उनकी कर में जाकर लगी। जबकि दूसरी गोली उनके घर के गेट पर जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर भाजपा नेता और उनके परिवार के लोग घर से बाहर आए तो बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड का चुनावी रण: भाजपा ने बिछाई सियासी बिसात, चुनावी महाभारत के लिए तैयार किया चक्रव्यूह, ये है रणनीति

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है कि भाजपा नेता की किसी से रंजिश तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed