फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead Body Found after missing during car fell into canal in vikasnagar

शक्तिनहर कार हादसा: नहर में डूबे लापता व्यक्ति का शव बरामद, तीन की हो चुकी मौत 

Mon, 18 Mar 2019 05:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Mar 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Dead Body Found after missing during car fell into canal in vikasnagar
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हाल ही में चंडीगढ़ से लौटते हुए शक्तिनहर में कार गिरने के बाद से लापता चल रहे गुड्डू उर्फ हरिशचंद्र (36 वर्ष) का सोमवार दोपहर कुल्हाल से शव बरामद किया गया है। वहीं तीन लोगों की हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


कुल्हाल चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कार हादसे के बाद से गुड्डू की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने इंटेक से उसका शव बरामद किया है। गुड्डू ग्राम उदयरामपुर कलालघाटी थाना कोटद्वार का रहने वाला था। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते बृहस्पतिवार रात गुड्डू कुछ लोगों के साथ कलालघाटी थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल के ग्राम उदय रामपुर निवासी मतीदास (72 वर्ष) को पीजीआई चंड़ीगढ़ से लेकर लौट रहा था। उस वक्त कार करीब डेढ़ बजे शक्तिनहर में जा गिरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बचे दो लोगों ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक से कार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। जिमसें दंपति सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने मतीदास पुत्र रमीदास निवासी उदय रामपुर कलालघाटी उनकी पत्नी दर्शनी देवी और ग्राम मढाली थाना रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी विमलेश का शव हादसे के दूसरे दिन घटनास्थल से बरामद कर लिया था, लेकिन हादसे के बाद से लापता चल रहे गुड्डू का पता नहीं चल पा रहा था। 

चौकी प्रभारी के मुताबिक पुलिस कार हादसे के बाद से ही गुड्ड की खोज में लगी थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि जल पुलिस और कुल्हाल चौकी पुलिस को सोमवार दोपहर इंटेक में एक शव फंसा दिखा। जिसकी पहचान गुड्डू के रुप में की गई है। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed