फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun contractor Dead Body found lying in plot empty bottle of poisonous substance found lying nearby

Dehradun News: प्लॉट में पड़ा मिला ठेकेदार का शव, जहरीले पदार्थ की खाली शीशी पड़ी मिली पास

Wed, 05 Apr 2023 09:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2023 09:32 AM IST
सार

पुलिस को एचएनबी कॉलोनी लेन नंबर एक में किसी व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। उसका फोन भी पास ही पड़ा था। पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Dehradun contractor Dead Body found lying in plot empty bottle of poisonous substance found lying nearby
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

एक ठेकेदार का शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला। उसके पास में जहरीले पदार्थ की खाली शीशी पड़ी हुई थी। ऐसे में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी वह जहरीले पदार्थ का सेवन करते दिख रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि एचएनबी कॉलोनी लेन नंबर एक में कोई व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ है। उसका फोन भी पास ही पड़ा था। पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: शहीद बेटे को तिरंगे में लिपटा देख गर्व से भर गई मां, भरी आंखों से बोली...देखो मेरा शेर आ गया

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह कंडारी निवासी जखंडगांव देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि राजेंद्र कंडारी मकान बनाने के ठेके लेता था। मृतक की पत्नी ने बताया है कि कुछ दिनों से काम नहीं चल रहा था। ऐसे में वह परेशान था। यही ठेकेदार आत्महत्या का कारण भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed