फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead baby return after one year

जन्म के समय मर गया था बच्चा, एक साल बाद हुआ कुछ ऐसा कि सकते में आए लोग

Tue, 06 Mar 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Mar 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
  dead baby return after one year
Baby
जन्म के समय जो बच्चा मर गया था, एक साल बाद वह लौट आया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि बच्चा अभी भी जीवित है। स्पेशल टास्क फोर्स की जांच में यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को उन्होंने मामले में एसपी देहात सरिता डोभाल से मंत्रणा भी की।
विज्ञापन


ऋषिकेश का एक दंपति सालभर से दूसरा बच्चा पाने की चाह में भटक रहा है। दंपति ने अप्रैल 2017 में ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 22 जून 2015 को सरोगेसी से जुड़वा बच्चे हुए थे। मेरठ निवासी बिचौलिए ने उस समय बताया था कि बंगाली महिला की डिलीवरी के समय जुड़वा बच्चे हुए थे, लेकिन एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


उस समय विश्वास कर दंपति एक बच्चे को लेकर घर आ गए थे। बाद में उन्हें पता चला कि दूसरे बच्चे की मौत की कहानी सही नहीं है। दंपति ने मोबाइल पर खींची गई बच्चे की फोटो पुलिस को दिखाकर दूसरा बच्चा दिलाने की गुहार लगाई थी। तब प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट पर ऋषिकेश कोतवाली का कार्यभार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सरोगेसी से जन्मे दूसरे बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई

  dead baby return after one year
उपनिरीक्षक रियाज अहमद को मामले की जांच सौंपी गई। पुलिस बिचौलिए को मेरठ से ऋषिकेश भी ले आई थी, लेकिन सरोगेसी की पूरी प्रक्रिया और प्रावधान समझे बिना दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।

इसके बाद पुलिस से निराश ऋषिकेश निवासी दंपति ने स्पेशल टास्क फोर्स की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिद्धिम अग्रवाल से मिलकर सरोगेसी से जन्मे दूसरे बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसएसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई।

उस समय के मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस की जांच पश्चिम बंगाल में टिक गई। एसएसपी ने अपने बेंच के अधिकारियों की मदद से एक बंगाली महिला को चिह्नित किया, जिसके पास उसी उम्र का बच्चा है। एसएसपी ने मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए ऋषिकेश कोतवाली को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

वहीं, सोमवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पुलिस अधीक्षक देहात सरिता डोभाल से मंत्रणा करने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed