फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DBS PG college dispute escalates two students allegedly assaulted and forced into two wheelers in Dehradun

देहरादून: डीबीएस में छात्र गुटों की तकरार, कमरे में घुसकर दो युवकों से मारपीट, जबरन उठाकर ले जाने का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 01:42 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 02 Oct 2026 01:42 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनाव के बाद डीबीएस पीजी कॉलेज में शुरू हुआ विवाद कॉलेज परिसर से बाहर तक पहुंच गया है। रात में कमरे में घुसकर मारपीट और दो युवकों को जबरन ले जाने के आरोप से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

विज्ञापन
DBS PG college dispute escalates two students allegedly assaulted and forced into two wheelers in Dehradun
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बाद शुरू हुआ एनएसयूआई और एबीवीपी का विवाद बृहस्पतिवार रात कॉलेज परिसर से निकलकर छात्रों के कमरों तक पहुंच गया। रायपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक रात करीब 10 बजे कुछ युवक अपर आमवाला, मयूर विहार क्षेत्र स्थित एक कमरे में पहुंचे। यहां सो रहे दो युवकों के साथ मारपीट की गई और दोनों को अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर जबरन बैठाकर ले जाने का आरोप है।

विज्ञापन


मामले में रायपुर थाने में बृहस्पतिवर-शुक्रवार की दरमयानी रात प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायतकर्ता राहुल धानिक के मुताबिक वह ध्रुव धपवाल के साथ डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनव कफलिया के कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान हिमांशु कुमार, योगेश घाघट, मनवीर नेगी, सुजीत थापा, राहुल और मोनू सरदार कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचे। दोनों के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई।
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश कार्यालय ले जाया गया
प्राथमिकी के अनुसार, इसके बाद मनवीर नेगी और योगेश ने राहुल को एक एक्टिवा पर जबरन बैठाया, जबकि हिमांशु और सुजीत दूसरी एक्टिवा से ध्रुव को ले गए। राहुल का आरोप है कि उसे करनपुर में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। वहीं ध्रुव को कथित तौर पर करनपुर स्थित एबीवीपी के प्रदेश कार्यालय ले जाया गया और वहां उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू

शिकायत में कहा गया है कि घटना की जानकारी मिलने पर एन एस यू आई नेता मुकेश बसेड़ा और अभिनव कफलिया ने विरोध किया। इसके बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed