{"_id":"5dcc5e0b8ebc3e5b3635df9d","slug":"dav-lockout-until-fee-hike-is-not-returned-dehradun-news-drn325911045","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी वापस न होने तक डीएवी में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ोतरी वापस न होने तक डीएवी में तालाबंदी
विज्ञापन
फीस वृद्वि के विरोध में डीएवी पीजी कालेज गेट पर तालाबंदी के बाद परिसर में बैठकर विरोध प्रदर्शन क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक ओर जहां छात्र संघर्ष समिति ने डीएवी कॉलेज में तालाबंदी की तो दूसरी ओर एसएफआई ने मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
गढ़वाल विवि में शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को दोबारा डीएवी कॉलेज में तालाबंदी की गई। साथ ही छात्रों ने शुल्क बढ़ोतरी वापस न होने तक महाविद्यालय में तालाबंदी जारी रखने का एलान किया। तालाबंदी के बाद छात्रों ने नारेबाजी करते हुए मैदान में धरना दिया। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा, महासचिव नीरज चौहान, राहुल रॉय, शुभम सिमल्टी, कपिल शर्मा, हिमांशु रावत, शूरवीर सिंह चौहान, आदित्य बिष्ट, उदित थपलियाल, अक्षत भट्ट, अंकित बिष्ट, हन्नी, गोविंद रावत आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
दूसरी ओर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने परीक्षा शुल्क बढ़ाने के विरोध में एचआरडी मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का पुतला फूंका। मांग की कि बढ़े हुए परीक्षा शुल्क को जल्द वापस लिया जाए। जिला सचिव हिमांशु चौहान ने कहा कि विवि ने परीक्षा शुल्क में तीन गुना बढ़ोतरी कर दी है। छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन एचआरडी मंत्री निशंक उनकी नहीं सुन रहे हैं। एसएफआई ने आयुष छात्रों की शुल्क बढ़ोतरी पर भी विरोध जताया। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष सुप्रिया भंडारी, सोनाली नेगी, सुमन नेगी, मिन्नी नेगी, अमन, अरविंद, हिमांशु खाती, हिमांशु पाल, मनोज, मोहित, योगेश आदि मौजूद रहे।

परीक्षा शुल्क वृद्वि के विरोध में चावला चौक पर केंद्रीय मंत्री रमेश पोशरियाल निसंक पुतला दहन कर?

डीएवी पीजी कालेज परिसर में छात्रों के पद्रर्शन के चलते गेट के बाहर तैनात पुलिस कर्मी।

फीस वृद्वि के विरोध में डीएवी पीजी कालेज गेट पर तालाबंदी करते छात्र-
विज्ञापन