{"_id":"0cb7341949ff857b1e0d53e6a8495103","slug":"dav-election-gossip","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव का चस्का खींच लाया डीएवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव का चस्का खींच लाया डीएवी
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
Updated Sat, 07 Sep 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के एक कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में एक प्रत्याशी को चुनाव का चस्का डीएवी खींच लाया। इससे पहले वो किसी दूसरे कॉलेज से एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थीं।
विज्ञापन
हालांकि, चुनाव के दौरान उसे प्रतिद्वंद्वियों ने हल्के में लिया। लेकिन हवाई जहाज से उतरी यह प्रत्याशी सीधे जीत की कुर्सी पर बैठी तो अच्छे-अच्छे गणितबाजों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई।
विज्ञापन
एक हारने वाला प्रत्याशी तो जुबान पर काबू ही नहीं कर पाया, बोला 15 दिन पहले दाखिला लिया और जीत गई। हम सालभर मेहनत के बाद भी बेवकूफ बनकर रह गए।